HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए होगा व्यापक प्रचार—प्रसार

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए होगा व्यापक प्रचार—प्रसार

— राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता भी होगी
— डीएम अनुराधा ने निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: इस बार उत्तरायणी मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए इसका वृहद प्रचार-प्रसार होगा। इसके लिए बैनर, होल्डिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर झिंगल व वीडियो को माध्यम बनाया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी और इसके अलावा वालीबाल, दंगल, कबड्डी का भी आयोजन होगा।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने देर शाम उत्तरायणी मेले के कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि मेले के सफल संचालन के​ लिए सभी समितियों की बैठकें नियमित आयोजित की जा रही है। प्रचार-प्रसार के लिए बागेश्वर नगर के साथ ही कौसानी, बैजनाथ, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काठगोदाम आदि स्थानों पर फ्लैक्सी व होल्डिंग लगाई जा रही हैं। आमंत्रण पत्र के साथ कार्यक्रम के ब्रोसर भी शीघ्र तैयार कर अतिथि को आमंत्रण दिया जाएगा। उत्तरायणी मेले शुभारंभ दिवस पर भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी। जिसमें सांस्कृतिक, छोलिया व झोड़ा, चांचरी दल हिस्सा लेंगे। बैठक में विभिन्न समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सतीश कुमार, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक खेतवाल, जयंत भाकुनी, भुवन काण्डपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments