HomeUttarakhandAlmoraबिजली पैदा करने वाले प्रदेश में विद्युत दरों में बढ़ोतरी दुर्भाग्यपूर्ण :...

बिजली पैदा करने वाले प्रदेश में विद्युत दरों में बढ़ोतरी दुर्भाग्यपूर्ण : सती

✒️ अल्मोड़ा में भी जन सुनवाई करे नियामक आयोग

✒️ बढ़ने से रोकनी है बिजली दर, जागरूक रहे जनता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि बिजली पैदा करने वाले उत्तराखंड प्रदेश में लगातार बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सती ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इस बार यूपीसीएल की ओर से 16.96 प़तिशत बढ़ोतरी का संशोधित प्रस्ताव नियामक आयोग को दिया गया है। नियामक आयोग 20 फरवरी से इस प्रदेश के चार शहरों देहरादून, रुद्रपुर, श्रीनगर और पिथोरागढ़ में जन सुनवाई कर रहा है। सती ने नियामक आयोग से मांग की है कि वे जन सुनवाई अल्मोड़ा में भी रखें, ताकि अल्मोड़ा के लोग भी इस विषय में आयोग के समक्ष अपना सुझाव रख सकें।

सती ने उत्तराखंड प्रदेश की जनता से इस विषय को लेकर जागरूक रहने का अनुरोध किया और कहा कि बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ अधिक से अधिक आयोग को अपने सुझाव दें ताकि बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments