HomeUttarakhandAlmoraBadminton News : भुवनेश्वर में उत्तराखंड के शटलरों का शानदार प्रदर्शन

Badminton News : भुवनेश्वर में उत्तराखंड के शटलरों का शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

✒️ सूर्याक्ष्य रावत की जोड़ी को रजत, निश्चल चंद व एंजेल पुनेरा की जोड़ी को कांस्य पदक

✒️ सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022

भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर 15 व 17 में उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

34 वीं नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड अंडर 15 बालकों के युगल वर्ग में उत्तराखंड के सूर्याक्ष रावत और गंना दत्तु (तेलंगाना) ने रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल मुक़ाबले में केरला के बिजों जैसों और श्रीनिवास की जोड़ी से 18-21, 21-16 व 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अंडर 15 मिश्रित युगल मुकाबले में निश्चल चंद और एंजेल पुनरा की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उन्हें अली मीर व तन्वी शर्मा की जोड़ी से 19-21, 21-13, 21-10 हार का सामना करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंडर 17 बालक वर्ग में ध्रुव नेगी व अंश नेगी ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में ध्रुव को तेलंगाना के नुमेर शेख ने 21-14, 15-21, 21-18 से व अंश को रोहन कुमार ने 21-16, 21-25, 11-21 से हराया।

अंडर 15 बालक वर्ग सूर्यक्ष रावत ने जगह बनायी। सूर्यक्ष को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइबसन ने 21-16, 19-21, 9-21 से हराया। अंढा 15 मिक्स युगल में ईशान नेगी सिद्धि रावत और आन्या बिष्ट सूर्याक्ष की जोड़ी ने भी क्वाटर फाइनल मुकाबले में जगह बनायी। इनके अलावा GD क्वार्टर फाइनल में गायत्री रावत और संप्रति पाल व पीहू नेगी और एंजेल ने भी जगह बनायी। अंडर 15 युगल वर्ग में उत्तराखंड के सूर्याक्ष्य रावत व तेलेंगाना के गाना गुट्टे को रजत पदक प्राप्त हुआ। फाइनल में सूर्याक्ष्य रावत की जोड़ी को से हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड टीम के साथ कोच के रूप में लोकेश नेगी व बलजीत सिंह थे तथा मैनेजर के रूप में जगदीश नेगी थे।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों व उनके कोच लोकेश नेगी, बलजीत सिंह व मैनेजर जगदीश नेगी को शुभकामनाएं दी हैं। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 24 से 30 दिसम्बर तक आयोजित हुई। जानकारी सचिव बीएस मनकोटी ने दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments