HomeBreaking NewsCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे...

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

नई दिल्ली| सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2023 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की है। दोनों क्लासेस के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा।

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार कार्यक्रम संबंधित स्कूल जारी करेंगे। CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

CBSE का नोटिफिकेशन और पूरा शेड्यूल नीचे देखें… 👇👇

दोनों क्लासेस के एग्जाम की डेटशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें… Click Now

इस बार एक ही परीक्षा, अब 100 प्रतिशत सिलेबस

2022 में परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी। लेकिन बोर्ड इस बार एक ही परीक्षा आयोजित करेगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी। साथ ही, परीक्षाएं अब 100 प्रतिशत सिलेबस पर होंगी, जैसे कि कोरोना से पहले के सेशन में की जाती थीं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments