HomeBreaking Newsलालकुआं : कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, एक गिरफ्तार

लालकुआं : कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, एक गिरफ्तार

लालकुआं| कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 38 पाउच कच्ची शराब के बरामद की है, वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

इधर कोतवाल डीआर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लालकुआं कोतवाली पुलिस के सिपाही कमल बिष्ट व राजेश कुमार ने बुधवार को वीआईपी गेट 2 किलोमीटर समीप रेलवे क्रोसिंग पर दबिश देकर वीआईपी गेट झोपडपट्टी निवासी राजेश सरकार पुत्र निर्मल सरकार को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 38 पाउच कच्ची शराब बरामद की है, वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

हल्द्वानी ब्रेकिंग अपडेट : रेलवे अतिक्रमण हटाने पर पीड़ितों को फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे पीड़ित

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments