हल्द्वानी में घना कोहरा, उधर विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान

0
हल्द्वानी में घना कोहरा, उधर विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान
Weather in Haldwani

देहरादून/हल्द्वानी| चलिए कुछ मौसम की बात हो जाए! सर्दी का आलम ऐसा हैं कि राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया हैं। जिसके चलते उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी ने अपने-अपने जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आज हल्द्वानी में भी घना कोहरा छाया हुआ हैं।


ADVERTISEMENTS

इधर मौसम विभाग भी अलर्ट हैं, इसका सीधा उदाहरण आज जारी हुआ 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया था, पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था।

राज्य के उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घना कोहरा छाया हुआ हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में मध्यम कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने गर्भवती महिलाएं बुजुर्गों और दीर्घकालीन बीमारियों से ग्रसित लोगों को बेहद सतर्क रहने को कहा है। आगे पढ़ें…

हल्द्वानी का मौसम | Weather in Haldwani

चलिए बात हो जाए हल्द्वानी के मौसम की तो यहां आज बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते ठंड में इजाफा हो गया हैं, ठिठुरन भरी ठंड महसूस हो रही। हालांकि शहर की तरफ कोहरा थोड़ा हल्का हो गया है लेकिन नीचे फूलचौड़, जीतपुर नेगी, हल्दूपोखरा आदि की तरफ अभी भी कोहरा छाया हुआ।

आज सुबह से ही सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं कड़ाके की सर्दी के बीच बिजली भी लुका छुपी खेल रही हैं। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास हैं।

हल्द्वानी (रेलवे भूमि) : पिलरबंदी के विरोध में प्रदर्शन, सड़कों पर बच्चों-महिलाओं समेत हजारों लोग

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें