HomeUttarakhandAlmoraदेवाशीष बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र महासभा के अध्यक्ष

देवाशीष बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र महासभा के अध्यक्ष

— अल्मोड़ा में चुनाव संपन्न, अर्जुन बिष्ट निर्विरोध सचिव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के छात्र महासंघ का चुनाव आज संपन्न हो गया। जिसमें 15 मतों से विजयी होकर देवाशीष सिंह धानिक अध्यक्ष चुने गए हैं जबकि अर्जुन बिष्ट निर्विरोध सचिव बने हैं।

छात्र महासंघ का चुनाव आज एसएसजे परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों में से देवाशीष सिंह धानिक 22 मत लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंदी उमेद सिंह को 07 मत मिले। छात्र उपाध्यक्ष पद पर भी दो प्रत्याशी रहे। इनमें से 20 मत लेकर नमांशु विजयी रहे जबकि दूसरे प्रत्याशी शिवम कापड़ी को 06 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर चंद्रा 22 वोट लेकर विजयी घोषित हुई जबकि दूसरी प्रत्याशी सिर्फ 5 मत मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए भी दो प्रत्याशी थे। इनमें से 20 वोट लेकर पारस सिंह निर्वाचित हुए जबकि दूसरे प्रत्याशी पंकज कुमार को 07 वोट मिले और हर गोविंद सती निर्विरोध रूप से कोषाध्यक्ष बने हैं। परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।

महासंघ के चुनाव में सभी प्रतिनिधियों ने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी/अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह ने महासंघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस बीच अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर बंधुओं का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments