HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: किसमस पर रही धूमधाम, प्रार्थना सभाएं आयोजित, मेला लगा

बागेश्वर: किसमस पर रही धूमधाम, प्रार्थना सभाएं आयोजित, मेला लगा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: क्रिसमस का पर्व बागेश्वर में धूमधाम से मनाया गया। फटगली चर्च में प्रार्थना सभा के बाद क्रिसमस मेला आयोजित हुआ। मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के अवसर पर सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रविवार को क्रिसमस के मौके पर दिन में 12 बजे फटगली चर्च में प्रार्थना सभा हुई। पादरी संजीव मसही ने प्रार्थना कर क्रिसमस पर्व की बधाई दी और नए साल के लिए मंगलमय कामना की। इसके बाद चर्च परिसर में क्रिसमस मेला आयोजित किया गया। बच्चों ने प्रभु ईशु मसीह के नाटक का मंचन किया। यह आयोजन अपराह्न तीन बजे तक चला। सभी बच्चों और लोगों को मिठाई और फल संतरे बांटे गए। पादरी ने बताया कि फटगली में वर्ष 1939 में मैथोडिस्ट चर्च की स्थापना की गई थी। जिसके बाद से हर वर्ष यहां क्रिसमस पर प्रार्थना सभा और भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता आया है।

इस मौके पर रवींद्र सिंह, जीवन सिंह, संजय सिंह, मोहित सिंह, देयशी मसीह, किरन मसीह, भास्कर तिवारी आदि उपस्थित थे। उधर, गरुड़ तहसील के ग्वाड़ पजेणा स्थित चर्च पर भी प्रार्थना आदि आयोजित की गई। प्रभु यीशु को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments