HomeBreaking Newsलालकुआं/मोटाहल्दू: रेपिड टेस्ट में पांच लोग पाए गए कोरोना पाजिटिव, एसटीएच भेजे,...

लालकुआं/मोटाहल्दू: रेपिड टेस्ट में पांच लोग पाए गए कोरोना पाजिटिव, एसटीएच भेजे, नैनीताल का उधमसिंह नगर से लगती यह सीमा भी हुई संवेदनशील

मोटाहल्दू। नैनीताल- उधम सिंह नगर क्षेत्र की सीमा भी संवेदनशील हो गई है। लालकुआं क्षेत्र में कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में 5 लोगों के कोरोना पोजेटिव आ जाने से हड़कंप मच गया है, जिससे एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरी खबर सामने आ रही है। इससे पूर्व कल लालकुआं कोतवाली के एक उप निरीक्षक को कोरोना वायरस रैपिड टेस्ट पोजेटिव पाया गया था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

उस संबंध में आज 28 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव पाई गई है। आपको बता दें वार्ड नंबर 1 से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं वार्ड नंबर 2 से एक कोरोना पोजेटिव मिला है और वार्ड नंबर 3 से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन सभी के हल्द्वानी स्टेडियम में रैपिड सेंपल लिए गए थे। पॉजिटिव व्यक्तियों को एसटीएच भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments