HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दुकान की ओपनिंग की थी तैयारी, सजावट को रखा सामान...

अल्मोड़ा : दुकान की ओपनिंग की थी तैयारी, सजावट को रखा सामान चोरी

ADVERTISEMENTS

✒️ फ्लावर शॉप वालों ने कोतवाली में दी तहरीर

अल्मोड़ा। यहां शिखर तिराहे के पास बेखौफ स्कूटी सवार चोर फ्लावर शॉप वालों का सामान उठा ले गये। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

फ्लावर शॉप के स्वामी दीपक गुणवंत ने बताया कि यहां टैक्सी पार्किंग के पास एक दुकान की ओपनिंग होनी है। जिस हेतु उन्होंने बीती शाम अपने गोदाम से सजावट का सामान निकाल कर बाहर शिखर तिराहे के पास रखा था। इस बीच जब वह सामान लेने मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां रखी तीन ट्रेसी व सजावट का अन्य सामान चोरी चला गया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उन्होंने इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना का विवरण एक सीसीटीवी फुटेज में भी आया है, जिसमें कोई स्कूटी में उनका सामान रख कर जाते हुए दिख रहे हैं। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा​ कि सरेराह चोरी की घटना बेहद शर्मनाक है। पुलिस को चोरों को पकड़ मामले का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि चोरी की घटना का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन व बाजार बंदी भी की जायेगी।

अल्मोड़ा में केमू बस की कार से टक्कर, तीन घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments