HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जयंती पर याद किए गए पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी

अल्मोड़ा : जयंती पर याद किए गए पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी

ADVERTISEMENTS

✒️ स्मृति में उनकी धर्मपत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी किया कंबल वितरण

अल्मोड़ा के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की जयंती के उपलक्ष्य में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने जरूरतमंद निर्धन परिवारों को कम्बल वितरित किये।

इस अवसर पर श्रीमती शोभा जोशी ने कहा कि स्व. विजय जोशी ने अल्मोड़ा नगर की उन्नति के लिए काफी सपने देखे थे। वे अल्मोड़ा शहर को विकास के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी करना चाहते थे।गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। श्रीमती जोशी ने कहा कि वे स्व. विजय जोशी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए ढृढसंकल्प हैं।

विदित हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी लगातार समय समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रयास करती रहती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर कई बालिकाओं की शिक्षा करवाने के साथ ही इनके द्वारा निर्धन परिवारों की अनेक युवतियों का विवाह करवाकर भी उनके परिवारों को मदद की गयी है। समाज सेवा में लगातार सक्रिय शोभा जोशी जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं।कंबल वितरण में उनके साथ प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रकाश रावत भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments