HomeUttarakhandBageshwarBreaking: बीएसएफ के जवान का पहुंचा शव, नम आंखों से दी अंतिम...

Breaking: बीएसएफ के जवान का पहुंचा शव, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

✒️ सरयू—गोमती संगम पर अंत्येष्टि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बीएसएफ (BSF) के जवान भुवन प्रसाद का पार्थिव शरीर आज बागेश्वर पहुंचा। जहां सरयू-गोमती संगम पर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई हुई। जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। एसडीएम ने पुष्पच्रक अर्पित किया। बीएसएफ और जनप्रतिनिधि अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

त्रिपुरा के बेलाबाड़ी में तैनात और सुतरगांव, लोब निवासी भुवन प्रसाद, 47 वर्ष बीमार चल रहे थे। उनका सेना के अस्पताल में उपचार हो रहा था। बीते 17 दिसंबर को उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन से उनके पैतृक गांव पहुंचा। स्वजन और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। वहां से भारत माता की जय घोष के साथ शवयात्रा प्रारंभ हुई। सरयू-गोमती संगम पर नम आंखों ने जवान को अंतिम विदाई दी।

उनकी चिता को उनके पुत्र अशोक कुमार ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे सेवानिवृत्त शिक्षक पिता पदी राम, माता बसुली देवी, पत्नी उमा देवी को रोता-बिलखता छोड़ गए। उपजिलाधिकारी हर गिरी ने जवान को पुष्प च्रक अर्पित किया। उन्होंने बताया कि जवान 19 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात था। इस दौरान सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत, सज्जन लाल टम्टा, ओम प्रकाश टम्टा, संतोष कुमार, प्रेम बल्लभ, चंद्रशेखर, पूरन चंद्र, सोहन, बीएसएफ के एसआइ डीएस रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments