HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: स्वरोजगार योजना के तहत 01.75 करोड़ के ऋण स्वीकृत

Bageshwar: स्वरोजगार योजना के तहत 01.75 करोड़ के ऋण स्वीकृत

— डीएम अनुराधा ने होम स्टे के आवेदनों पर संभावनाओं की सर्वे रिपोर्ट मांगी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 13 लाभार्थियों को एक करोड़, 75 लाख, 77 हजार का ऋण स्वीकृत किया गया। जिलाधिकारी ने शहर व आसपास होम स्टे के प्राप्त आवेदनों पर संभावनाओं का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिए।

मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वरोजगार हेतु आ रहे आवेदनों की भलीभांति जांच कर आवेदकों को योजना से लाभांवित करें। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी बैंक प्रबंधको से स्वंय संपर्क कर विभिन्न बैंकों को भेजे जा रहे आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित कराना सुनिश्चित करें, ताकि बेरोजगारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा सके।

समिति द्वारा गैर गैर वाहन मद में 55 लाख, वाहन मद में 96 लाख, 52 हजार, दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना में 22 लाख,ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे पर दो लाख, 25 हजार स्वीकृत कर विभिन्न बैंको को भेजे गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, कर अधिकारी हरीश रावल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments