HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नंदादेवी कंपनी ने रोपे पांच हजार से ज्यादा पौंधे, इस दफा...

अल्मोड़ा: नंदादेवी कंपनी ने रोपे पांच हजार से ज्यादा पौंधे, इस दफा खेरदा क्षेत्र को चुना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। हर साल की तर्ज पर इस बार भी 130 इंफेंट्री बटालियन पर्यावरण कुमाऊं (टीए), उत्तराखंड की नंदादेवी कंपनी ने हरेला महोत्सव मनाया। इसी उपलक्ष्य में 5200 पौधे कंपनी के जवानों ने निकटवर्ती खेरदा क्षेत्र में रोपे। ये पौधे विविध प्रजाति के हैं। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से इस दफा जवानों को सीमित संख्या में ही कार्य में लगाया गया।
कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए ही पौधारोपण के लिए एकांत खेरदा क्षेत्र चुना गया, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। याद रहे कि गत वर्ष इस कंपनी के जवानों ने हरेले के दिन ही निकटवर्ती सिराड़ इलाके में 50 हजार पौधे रोपने का रिकार्ड बनाया था। इस बटालियन ने उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण एवं उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प पर बटालियन कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments