HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा के नये पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अल्मोड़ा: भाजपा के नये पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

— फूलमालाएं पहनाई और मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित होने से अल्मोड़ा में नव नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें फूलमालाएं पहनाई और आतिशबाजी की। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में जोरदार स्वागत किया। नये पदाधिकारियों के स्वागत में आतिशबाजी हुई और फूलमालाएं पहनाकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। मालूम हो कि नई जिला कार्यकारिणी की जारी सूची में धर्मेंद्र​ बिष्ट जिला महामंत्री, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, आनंद डंगवाल, कैलाश गुरूरानी जिला उपाध्यक्ष, महेश बिष्ट, दीपक साह, देवाशीष नेगी जिला मंत्री, मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला मीडिया प्रभारी बने हैं। इनका नये पदाधिकारियों का जबर्दस्त स्वागत हुआ। इस मौकके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और सरकार की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।

स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, लता बोरा, इंदु प्रभा जोशी, किरन पंत, मीना नेगी, हीरा कनवाल, रंणजीत भंडारी, शैलेंद्र साह, ख्याली पांडे, दर्शन रावत, राजीव गुरुरानी, गोविंद मटेला, संजय जोशी, तुषारकांत साह, कृष्ण बहादुर, अजय वर्मा, चमन मेहता, अमित साह, कविंद्र पांडे, लोकेश कालाकोटी, मनीष बिष्ट, अमित बिष्ट, ललित जोशी, राहुल बिष्ट, पंकज वर्मा, भुवन बिष्ट, संजय अग्रवाल, सौरभ वर्मा, आनंद कनवाल, राजा खान, अमन अंसारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments