HomeBreaking Newsउत्तराखंड : नितिन गुसाईं बनेंगे Indian Coast Guard में असिस्टेंड कमांडेंट

उत्तराखंड : नितिन गुसाईं बनेंगे Indian Coast Guard में असिस्टेंड कमांडेंट

उत्तराखंड के एक लाल ने प्रदेश व अपने जनपद का नाम रोशन किया है। ​टिहरी गढ़वाल के निवासी नितिन गुसाईं इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट (Assistant Commandant Indian Coast Guard) बनेंगे। उन्होंने ICG की परीक्षा (भारतीय तटरक्षक बल) में देश में 6वीं रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि 22 साल के नितिन गुसाई पुत्र स्व. पुलम सिंह गुसाईं टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ गांव के रहने वाले हैं। नितिन के पिता की काफी समय पूर्व निधन हो गया था। उनके पिता का यह सपना था कि नितिन बड़ा होकर इंडियन कोस्ट गार्ड में बड़े पद पर जाये। आज नितिन ने अपने पिता का सपना पूरा कर लिया है।

नितिन गुसाईं की शैक्षिक योग्यता

✒️ राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ से कक्षा 07 की पढ़ाई।

✒️08वीं कक्षा में देहरादून के स्कूल में लिया एडमिशन।

✒️ इंटरमीडिएट डीएवी इंटर कॉलेज डिफेंस कॉलोनी देहरादून से।

✒️ दून के डिग्री कालेज से विज्ञान बीएससी परीक्षा उत्तीण की।

✒️ सीडीएस और एसएसबी की तैयारी में जुटे।

कैसे पास की परीक्षा, बोले नितिन

नितिन गुसाईं ने बताया कि कोई भी परीक्षा पास करने के लिए सबसे जरूरी बात तो यह है कि परीक्षार्थी को उस विषय में रूचि होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह एक दिन में 2 घंटे से अधिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी किया करते थे। जिसकी बदौलत Service Selection Board (SSB) में वह सातवीं बार सफल हुए।

यह रहा सफलता हासिल करने का प्रोसेस

✒️ फरवरी 2022 में उन्होंने आईसीजी ICG का चंडीगढ़ में रिटर्न।

✒️ सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा स्क्रीनिंग जुलाई माह, गोवा में।

✒️ अगस्त 2022 में नोएडा में साक्षात्कार।

✒️ दिल्ली बेस अस्पताल में मेडिकल जांच।

✒️ 14 दिसंबर, 2022 को परिणाम घोषित।

✒️ इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयन।

✒️ मेरिट में पाई 6 वीं रैंक।

✒️ ट्रेनिंग – 25 व 26 दिसंबर को इंडियन नेवल एकैडमी, एझिमाला, जिला कन्नूर, केरला में

✒️ नितिन का वर्तमान निवास – सरस्वती विहार, देहरादून

यह भी जानिये –

✒️ इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट को काफी अच्छी तनख्वाह मिलती है। 11.1 लाख प्रति वर्ष भारतीय तट रक्षक में सहायक कमांडेंट का औसत वेतन रहता है।

✒️ इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तटरक्षक के लिए चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होती है। अभ्यर्थी पहले लिखित परीक्षा देते हैं। रिटन एक्जाम के बाद मेरिट सूची तैयार होती है। जो मैरिट में आ जाते हैं उन्हें Indian Coast Guard के नियमों के अनुसार physical examination होता है। जिसके बाद अभ्यर्थी को चिकित्सा परीक्षा के आमंत्रित किया जाता है।

✒️ इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से हाईस्कूल, इंटर और ITI pass पास का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित रहता है।

बीतने वाला है साल 2022, जानिये इस साल की प्रमुख घटनाएं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments