HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अवैध शराब के साथ एक दबोचा, पिकप सीज

बागेश्वर: अवैध शराब के साथ एक दबोचा, पिकप सीज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस ने 672 बोतल अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब से लदे पिकप वाहन को भी सीज किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा एसबीआइ तिराहे पर चैकिंग अभियान के तहत पिकअप वाहन संख्या यूके 02 सीए 1177 की चेकिंग की गई। जिसमें अवैध रूप से ले जायी जा रही 56 पेटी मैकडोल रम(672 बोतल) पकड़ी गई। पुलिस ने चालक सुरेन्द्र सिंह निवासी बिलौना को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ढाई हजार की नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश बिष्ट, सुनील बहुगुणा, जितेंद्र कुमार, महेंद्र जीना आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments