HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नामती चेटाबगड़ में 192.47 लाख से बनेगा गार्डर पुल

Bageshwar: नामती चेटाबगड़ में 192.47 लाख से बनेगा गार्डर पुल

ADVERTISEMENTS

विधायक सुरेश गड़िया ने किया भूमि पूजन

पूर्व सीएम कोश्यारी का गांव होगा लाभान्वित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पूर्व सीएम एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का गांव भी अब जल्द सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। चेटाबगड़ में 192.47 लाख रुपये की लागत से जल्द गार्डर पुल बनेगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा संचार सुविधा मामले में क्षेत्र को आगे लाया जाएगा। धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, भगवत कोरंगा, ओमप्रकाश ऐठानी, नारायण कोश्यारी, चम्पा देवी आदि मौजूद रहे।

माजखेत-लाथी मार्ग का निरीक्षण

कपकोट: क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने लाथी- माजखेत-धरमघर मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण कार्य कर तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शोकाकुल लोगों को बंधाया ढांढस

कपकोट: कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया बुधवार को नामतीचेटाबगड़ पहुंचे। इस दौरान वह शामा-कनौली मार्ग पर हुए हादसे में मारे गए लोगों के घर गए। उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के लोगों से कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments