HomeAccidentअल्मोड़ा : बारात से वापस आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक...

अल्मोड़ा : बारात से वापस आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। यहां एक अनियंत्रित आर्टिका कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वह एक बारात को छोड़ कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश दुर्गापाल उम्र 45 साल पुत्र शंकर दुर्गापाल निवासी ग्राम मिरई, ग्राम पंचायत नौगांव अखोडिया की इस हादसे में मौत हुई है। वह रविवार देर शाम ग्वाली गांव से बारात छोड़कर अपनी आर्टिका कार संख्या यूके 04 टीबी 1919 से घर वासी कर रहा था। इस बीच चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूंगोली बसभीड़ा गांव के पास वह अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे एक खेत में गिर गई। दुर्घटना का समय रात करीब 9:30 बजे बताया जा रहा है। कार को सिर्फ चालक ही चला रहा था तथा उसमें अन्य कोई सवार नहीं था।

लोगों का कहना है कि यह कार ऊपरी सड़क से नीचे एक खेत में जा गिरी। आस-पास मौजूद लोग मदद को पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर चौखुटिया थाना अध्यक्ष दिनेश महंत पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक दिनेश को रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद पुलिस वाहन से ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments