HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सोनिया के जन्मदिन व हिमाचल में जीत पर कांग्रेस ने बांटी...

बागेश्वर: सोनिया के जन्मदिन व हिमाचल में जीत पर कांग्रेस ने बांटी मिठाई

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

— बोले, लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित किया। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिलने पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी के विरुद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। उन्होंने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन मनाया। कहा कि सोनिया त्याग की मूर्ति है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। देश के लिए अपनी पति पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के अलावा अपनी सास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उनके पुत्र राहुल गांधी कर रहे हैं। यह देश का एक धांगे में पिराने का काम है। यात्रा का पार्टी को लाभ भी मिलने लगा है। हिमाचल में पार्टी ने पूर्ण बहुमत का परचम लहराया है।

संकल्प लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी बेहतर करेगी। निर्णय लिया कि कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई पर पार्टी लगातार प्रहार करेगी। इस दौरान लोकमणि पाठक, गोविंद कठायत, सुनील पांडे, रंजीत दास, सुरेश गढ़िया, गीता रावल, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुंदन गोस्वामी, कमला जोशी, गोपा धपोला, सुनील भंडारी, राजेंद्र परिहार, केवलानंद जोशी, सुरेश कार्की, चंदन खेतवाल, भीम कुमार, कमल कोहली आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments