HomeUttarakhandBageshwarननिहाल आई युवती की रहस्यमयी मौत, रात पूरी तरह स्वस्थ, सुबह मृत...

ननिहाल आई युवती की रहस्यमयी मौत, रात पूरी तरह स्वस्थ, सुबह मृत मिली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/ननिहाल आई एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद ननिहाल और मृतका के घर में जबर्दस्त शोक है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

काफलीगैर तहसील के मटेला गांव, हाल सितारगंज निवासी आरती रौतला 17 वर्ष पुत्री बालम सिंह रौतेला गौरा देवी योजना के कागजात जमा करने अपने ननिहाल कपकोट तहसील के भंडारी गांव आई थी। बीते गुरुवार की रात उसने भोजन किया और सोने चली गई। सुबह वह देर तक नहीं जगी, तो परिजनों ने सुध ली। कमरा खोलकर देखा, तो उसे बिस्तर पर पड़ा देखा। इससे परिजनों में अफरातफरी मच गई और वे उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार वह सोने से पहले तक स्वस्थ्य थी। फिर उसे रात क्या हुआ, यह समझ से परे है। उसने राजकीय इंटर कालेज कपकोट से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। वर्तमान में वह अपने माता-पिता के साथ सितारगंज में रहती है। वहां बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके चाचा और मटेला गांव के ग्राम प्रधान दरवान सिंह रौतेला ने बताया कि वह छह नंवबर को मटेला गांव शाम पांच बजे पहुंची। दूसरे दिन ननिहाल चली गई। बीते गुरुवार को इंटर कालेज गई और कागजात तैयार किए।

घटना के बाद ननिहाल के लोग बेहद दुखी हैं। वह घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें –

हादसों को दावत दे रहा हाईवे पर स्थित यह क्षतिग्रस्त पुल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments