HomeUttarakhandNainitalरामनगर (दुःखद) : सड़क हादसे में सैन्य कर्मी की मौत, परिजनों में...

रामनगर (दुःखद) : सड़क हादसे में सैन्य कर्मी की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

रामनगर| कानियां चौराहे पर स्कूल बस ने बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानियां के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक हिमांशु मेहरा पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

Almora : 02 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोपी शातिर नटवरलाल दून से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments