HomeUttarakhandAlmoraAlmora: दिल्ली एमसीडी का चुनाव परिणाम देश की राजनीति में बड़े परिवर्तन...

Almora: दिल्ली एमसीडी का चुनाव परिणाम देश की राजनीति में बड़े परिवर्तन का आधार बनेगा—तिवारी

ADVERTISEMENTS

— उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दी प्रतिक्रिया

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने एमसीडी दिल्ली के चुनावों के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की सत्ता व संगठन की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद हुए बदलाव को स्वागत योग्य बताया है और कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू के उतरने का संकेत है, जो देश की राजनीति में बड़े परिवर्तन का आधार बनेगा।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी के चुनाव को अपनी व प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व विधायकों को मैदान में लगाया था, किंतु ये लोग कोई करिश्मा नहीं कर पाए। श्री तिवारी ने कहा कि देश की जनता डबल इंजन सरकारों की कोरी घोषणाओं से तंग आ गई है और वह महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, कॉरपोरेट लूट से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा है कि जनता को संसद व विधानसभा व सड़कों में अपनी बात उठाने वाले लोग चाहिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाले समय में बड़े बदलाव का आधार बनेगी और दिल्ली की जनता का फैसला देश को नई दृष्टि देने का काम करेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments