HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: हाईवे पर स्कूटी दौड़ाता रोका 11 साल का बच्चा

Almora Breaking: हाईवे पर स्कूटी दौड़ाता रोका 11 साल का बच्चा

रोक के बावजूद फिर दो नाबालिग वाहन चलाते पकड़े

अभिभावकों को 25000—25000 रुपये के चालान कटे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad


Almora Breaking : यहां दो अलग—अलग मामलों में फिर दो नाबालिग बच्चे मुख्य सड़कों पर दुपहिया दौड़ाते चेकिंग में पकड़े गए। इसकी सजा उनके अभिभावकों को मिली। पुलिस ने उनके अभिभावकों के 25000—25000 रुपये के चालान किए हैं। साथ ही दुपहिया भी सीज कर लिये। सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। समय—समय पर जागरूकता अभियान भी चल रहे हैं और नाबालिग बच्चों को चलाने के लिए वाहन ना देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद मनमाने लोग मनमानी से बाज नहीं आ रहे। चेकिंग में नाबालिग बच्चे दुपहिया दौड़ाते नजर आ रहे हैं और पकड़े जा रहे हैं। जिसका खामियाजा स्वयं नाबालिगों के अभिभावक झेल रहे हैं।

पहला मामला: महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा बरखा कन्याल (Barkha Kanyal) ने चेकिंग के दौरान फायर स्टेशन तिराहा एनटीडी में मोटर साईकिल संख्या UK 01A 2934 को रोककर चेक किया, तो पाया कि इस दुपहिया का चालक 14 वर्ष वर्षीय नाबालिग है। उन्होंने मौके पर वाहन स्वामी/नाबालिग के संरक्षक को बुलाया और उनका मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 25000 रुपये का चालान किया। साथ ही वाहन को भी सीज कर लिया।

Almora Breaking News / दूसरा मामला: प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामन्त ने अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में लोधिया के पास स्कूटी संख्या UK 01C 2651 को रोका और चेक करने पर पाया कि इसके चालक की उम्र महज 11 वर्ष 6 माह है, जो नाबालिग है। उन्होंने मौके पर वाहन स्वामी/नाबालिग के संरक्षक को बुलाकर उनका मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 25000 रुपये का चालान करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों में नाबालिगों के अभिभावकों की काउंसिलिंग की और भविष्य में नाबालिगों को वाहन नहीं देने की सख्त हिदायत दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments