HomeBreaking Newsखैरना : शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने ली खबर

खैरना : शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने ली खबर

ADVERTISEMENTS

✒️ एमवी एक्ट के तहत भी हुए धड़ाधड़ चालान

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चौकी पुलिस खैरना ने यातायात नियमों के उल्लंघन व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों की खबर ली। इस दौरान विभिन्न मामलों में तबातोड़ चालान किये गये। शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों पर भी कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

जिसके तहत एमवी एक्ट के अंतर्गत 10 चालान कर 05 हजार का शुल्क वसूला गया। जिसमें एक चालान बिना हेलमेट के पाये जाने पर उसका कोर्ट का चालान भी हुआ। साथ ही डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी गई।

शराब पीकर हंगामा: वहीं, 03 चालान सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और हंगामा करने पर हुए। जिसके अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में कर संयोजन रूपये 750 वसूल किया गया।

पुलिस के अनुसार शांति भंग करने, यातायात नियमों की अनदेखी करने व कानून-व्यवस्था का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। चौकी इंचार्ज ने आम जनता से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें। साथ ही ओवरलोडिंग नहीं करने की हिदायत भी दी।

https://creativenewsexpress.com/nainital-dispute-between-friends-young-man-strangled-to-death-with-wire/
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments