HomeUttarakhandAlmoraशंखनाद : तहसील वापसी, मशाल जुलूस 06 को, भागीदारी का आह्वान

शंखनाद : तहसील वापसी, मशाल जुलूस 06 को, भागीदारी का आह्वान

ADVERTISEMENTSAd

⏩ शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैया, पहुंची बड़ी ठेस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

तहसील को पूर्ववत मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में मंगलवार 06 दिसंबर को नगर क्षेत्र में नंदादेवी मंदिर परिसर विशाल मशाल जलूस निकाला जायेगा। जिसमें नगर के तमाम जन संगठन शिरकत करेंगे। व्यापार मंडल ने तमाम व्यापारियों, जन संगठनों व आम नागरिकों से जुलूस में शिरकत करने का आह्वान किया है।

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि सभी सामाजिक संगठन मंगलवार 06 दिसंबर को तहसील को मल्ला महल में स्थापित करने को लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैया से संगठन को बहुत ठेस लगी है।

सुशील साह ने कहा कि जनहित और जनता को हो रही परेशानी को भी अनदेखा किया जा रहा है। 200 साल पुरानी तहसील भी यहां का इतिहास है। प्राचीन बाजार, प्राचीन तहसील (कचहरी) इन सभी से अल्मोड़ा का इतिहास रहा है ना कि नवीन कलेक्ट्रेट से। जनता की आवाज को अनदेखा किया जा रहा है। मुख्य मंत्री से मुलाकात के बाद जिलाधिकारी के आश्वाशन के बाद धरना स्थगित किया गया था कि शांतिपूर्वक जनहित में सरकार निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि अब यह लगने लगा है कि सब आश्वाशन झूठे थे। सिर्फ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाना ही उद्देश्य था। नगर व्यापार मंडल जनहित के इस मुद्दे में पीछे नहीं हटेगा और आगे भी यह मांग रहेगी। जिसके तहत मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने सभी से जनहित के इस मुद्दे में मंगलवार को शाम 5.30 बजे नंदा देवी प्रागंण में पहुंचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments