HomeUttarakhandAlmoraशाबास बच्चो : आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय...

शाबास बच्चो : आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का रिजल्ट शत—प्रतिशत, यह रहे टॉप 10 में शामिल, पढ़िये पूरी ख़बर……

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत—प्रतिशत रहा। खासबात ये है कि इस विद्यालय के हाईस्कूल के सभी 65 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 28 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रणव तिवारी व बबली भट्ट ने विद्यालय टाप किया। इन दोनों ने बराबर 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इनके अलावा विद्यालय की टाप टेन की सूची में शामिल सौरभ सिंह, संजय पांडे व आयुषी तिवारी ने 97 प्रतिशत, मितेश सती ने 96.4 प्रतिशत, धैर्या बिष्ट ने 96.2 प्रतिशत, ओजस्वी बिष्ट ने 96 प्रतिशत, अपर्णा मेहता ने 95.2 प्रतिशत, हिमांशी​ बिष्ट, आइशा जोशी व नीलम मेहता ने 95 प्रतिशत, प्रेरणा निगम ने 94.6 प्रतिशत, कुमकुम गैड़ा ने 94.5 प्रतिशत व शिवांगी साह ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अच्छे प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बच्चों के अच्छे प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments