HomeCrimeउत्तराखंड : किरायेदार के जाने के बाद, घर में अनाज की टंकी...

उत्तराखंड : किरायेदार के जाने के बाद, घर में अनाज की टंकी में मिली लाश

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

हरिद्वार| यहां भगवानपुर के चांद कॉलोनी स्थित एक मकान के अंदर अनाज की टंकी में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस किरायेदारों की तलाश कर रही है। जिस घर में लाश मिली उस घर से किरायेदार दो दिन पहले ही मकान खाली करके चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के भगवानपुर के चांद कॉलोनी में एक मकान में किरायेदार रहता था, किरायेदार दो दिन पहले ही मकान खाली करके गए। जब किरायेदार के मकान खाली करने के बाद मकान मालिक उस घर में गया तो उसकी आंखें फटी रह गईं। वहां अनाज की टंकी रखी हुई थी, उसे खोला गया तो उसमें से एक शव बरामद हुआ। मामला शुक्रवार को सामने आया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह तथा थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आगे पढ़े…

एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पूरी रात मामले की जांच की। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही पुलिस अधिकारी थाने से रवाना हुए। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय नितिन भंडारी निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। इधर पुलिस टीम किरायेदारों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही है।

युवक की हत्या कर शव अनाज रखने की टंकी में छिपा दिया गया

दरअसल भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कॉलोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। इसी साल सितंबर माह में दो व्यक्ति, एक महिला समेत तीन लोग यहां पर किराये पर रहने के लिए आए थे। दो दिन पहले ही ये लोग मकान खाली करके चले गए। शुक्रवार रात सिकंदर मकान पर पहुंचे। मकान की तीसरी मंजिल पर उन्होंने अनाज की टंकी देखी। अनाज की टंकी देख उन्हें शक हुआ। टंकी के अंदर झांका तो उसमें एक युवक का शव पड़ा हुआ था। शव देख उनके होश फाख्ता हो गए। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव अनाज रखने की टंकी में छिपा दिया गया।

दर्दनाक मौत : 110 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, पटरी से उछला सब्बल खिड़की तोड़कर गर्दन में घुसा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments