HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नशे के सौदागरों पर पुलिस बरतेगी सख्ती

Bageshwar: नशे के सौदागरों पर पुलिस बरतेगी सख्ती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

  • पुलिस अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश, अभियान शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर में नशे के काले सौदागरों की अब खैर नहीं होगी। पुलिस ने विशेष दस्ता दल बनाकर नशे के खिलाफ गश्त अभियान और अराजकता करने वाले अराजक तत्वों पर भी सख्ती होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अधिकारी अब नगर में चरस, स्मैक की तस्करी करने वालों की हरकतों पर नजर रखे हुए हैं।

नगर में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा और कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में नगर में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर नशेड़ी किस्म के अराजक दिखने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए गश्त लगाई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चौक बाजार, गोमती पुल, बागनाथ गली सरयू पुल, नुमाईशखेत गली दुग बाजार, कांडा रोड, मंडलसेरा में गश्त की। बताया जा रहा है कि अचानक गश्ती पुलिस देख नशे के धंधे से जुड़े लोग, नशेड़ी व अराजक तत्व दुबक गए।

सीओ राणा ने बताया कि नगरवासियों की शिकायत के बाद चरस और स्मैक के बढ़ते चलन से नगर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। किसी भी प्रकार से अराजकता करने व गुंडागर्दी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि किसी भी अराजक द्वारा शांति व्यवस्था बाधित होने, झुंड बनाकर नशे की हालत में दिखने और अवैध रूप से चरस, स्मैक का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments