अल्मोड़ा। यहां बुधवार प्रात: नौजवान साइक्लिस्ट सौरव कीमतवाल ने दर्दनाक हादसे में मौत से माउंटेन राइडर्स उत्तराखंड ने गहरा दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि साइक्लिस्ट सौरव कीमतवाल की साइकिलिंग के दौरान साइकिल समेत पहाड़ी में गिर जाने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। माउंटेन राइडर्स साइकिलिंग ग्रुप ने एक शोकसभा कर सौरव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह सौरव के परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। माउंटेन राइडर्स ग्रुप ने सभी साइकिलिस्टों तथा युवा वर्ग से अपील की है कि वे साइकिलिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। ग्रुप ने साइक्लिंग के दौरान हेलमेट, ग्लव्स, शूज आदि सुरक्षा कवच धारण करने की भी अपील की है। साथ ही अपनी गति पर नियंत्रण रखने, सदैव अपनी साइड पर चलने और डेंजर जोन में सेल्फी लेने से बचने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। शोक सभा में माउंटेन राइडर्स ग्रुप के अजयमित्र सिंह बिष्ट, कुणाल तिवारी, तरुण वर्मा, आदित्य शाह, मयंक कार्की, सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, अजय फर्त्याल आदि शामिल थे
अल्मोड़ा : नौजवान साइक्लिस्ट सौरभ की मौत से शोक, माउंटेन राइडर्स ग्रुप ने श्रद्धांजलि दी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

