HomeUttarakhandNainitalबेतालघाट महाविद्यालय में यूथ प्रोग्राम, एड्स (AIDS) को लेकर किया जागरूक

बेतालघाट महाविद्यालय में यूथ प्रोग्राम, एड्स (AIDS) को लेकर किया जागरूक

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

ADVERTISEMENTSAd Ad

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट (Government Degree College Betalghat Nainital) में जिला क्षय रोग निवारण केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र नैनीताल के समन्वय में एवं एड्स नियंत्रण समिति नैनीताल के तत्वाधान में आउट ऑफ स्कूल यूथ प्रोग्राम के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं को एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस के लक्षणों व उनसे बचाव के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक किया। संगोष्ठी कार्यक्रम में 70 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएचसी बेतालघाट से आए राजेश कुमार द्वारा युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं को एड्स की किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. इशिता सिंह, डॉ भुवन मठपाल, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. गरिमा पांडे, रोहित कुमार आर्य, एनवाईवी वॉलिंटियर बबीता बोहरा, मोहित, रीता, मंजू, संदीप सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments