HomeAccidentकूड़े के ढेर की आग रिहायशी इलाके तक, सभासद की सजगता आई...

कूड़े के ढेर की आग रिहायशी इलाके तक, सभासद की सजगता आई काम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पांडेखोला के जंगलों में आज कूड़े के ढेर में लगाई गई, जिसने भयानक रूप ले लिया। यह आग वन्य क्षेत्र से होते हुए रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच गई। इस दौरान लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

दरअसल, आज मंगलवार को पांडेखोला के पास के जंगलों में कूड़े के ढेर के पास आग लगाई गई थी। यह आग हवा के बहाव के साथ निकटवर्ती इलाकों में फैलने लग गई। इस दौरान लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) एवं उनके साथी कृष्णा सिंह द्वारा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ने लोगों से अपील की है कि नीचे पांडेखोला क्षेत्र में कूड़ा की गाड़ी चल रही है। कूड़ा उस गाड़ी में डाला जाना चहिए। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि इधर-उधर अनावश्यक रूप से कूड़ा नहीं डालें। कहा कि आज फेंके गए कूड़े में आग लग गई। जो देखते ही देखते उस क्षेत्र में फैलने लगी।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से उस आग पर काबू पा लिया गया। आम जनता को चाहिए कि कूड़े के ढेर में इस तरह से आग नहीं लगायें कि खतरा पैदा हो जाये। भविष्य में भी इस तरह की घटना न घटे, इसके लिए सजग रहना होगा। इधर आग को काबू करने में सभासद अमित साह, कृष्णा सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील जोशी, फायर ब्रिगेड के किशन सिंह, उमेश सिंह, प्रकाश पांडे, देवेंद्र गिरी, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। जिन्होंने आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड कर्मियों का पूरा साथ दिया। सभासद अमित साह मोनू ने अग्निशमन दल का भी आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments