HomeUttarakhandAlmoraशुभकामनाएं : शाबास हर्षित रावत, ताइक्वांडो में किया नाम रोशन

शुभकामनाएं : शाबास हर्षित रावत, ताइक्वांडो में किया नाम रोशन

ADVERTISEMENTS

⏩ कुनाल, रिया और जिज्ञासा को मिला सिलवर मेडल

⏩ खेल महाकुंभ में शारदा पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2022 में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। हर्षित रावत ने ताइक्वांडों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, अंडर 14 के मुकाबलों में कुनाल बिष्ट, रिया बिष्ट, जिज्ञासा बिष्ट ने सिलवर मेडल प्राप्त किया।

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 2022 में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र हर्षित रावत ने अंडर-17 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही अंडर-14 में बालक व बालिका वर्ग में कुनाल बिष्ट, रिया बिष्ट, जिज्ञासा बिल्ट ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक मनोज पांडे ने हर्ष जताया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इधर छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं ताइक्वांडो ने कहा कि स्कूल में एक साल से प्रशिक्षक मनोज पांडे के दिशा-निर्देशन में बच्चे ताइक्वांडो सीख रहे हैं। इस मौके पर अनीता पवार, तनुजा फतर्याल सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments