HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: गुलदार के शवक का शव मिला, पोस्टमार्टम

Bageshwar: गुलदार के शवक का शव मिला, पोस्टमार्टम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत पालड़ी कंपार्ट सात के बड़खन में एक मादा गुलदार के शावक का शव मिला है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को नष्ट कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गुलदार का शव मिलने की सूचना दी थी। विभाग की टीम ने मौके पर जाकर शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शावक की मौत चट्टान से गिरने से हुई है। उसकी गर्दन पर फ्रैक्चर हुआ था। विभाग की टीम शावक के शव को लेकर लीसा डिपो छतीना पहुंचे, जहां उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ कमल पंत और पशु चिकित्साधिकारी डॉ कमल तिवारी ने शावक के शव का पोस्टमार्टम किया और वन विभाग की टीम ने उसे जलाकर नष्ट कर दिया। टीम में वन दरोगा रवि प्रसाद आर्य, मनोज कुमार आर्य, प्रयाग दत्त चौबे आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments