HomeBreaking Newsप्रशासन ने नहीं की सुनवाई तो ग्रामीणों ने स्वयं ध्वस्त कर दिया...

प्रशासन ने नहीं की सुनवाई तो ग्रामीणों ने स्वयं ध्वस्त कर दिया अतिक्रमण

✒️ ढोकाने वाटर फॉल के निकट किया गया निर्माण गिराया

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

वन पंचायत कमोली के अंतर्गत ढोकाने वाटर फॉल के पास कथित रूप से किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर वन व ग्राम पंचायत कमौली द्वारा उक्त अतिक्रमण आज स्वयं ध्वस्त कर दिया गया है।

ज्ञात रहे कि गत 12 नवंबर 2022 को वन पंचयत कमोली के सरपंच व प्रधान द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि ढोकाने वॉटर फॉल के पास वन पंचायत की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाये। प्रशासन को इसको लेकर 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी गई थी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वन पंचायत कमौली व ग्राम पंचायत कमोली द्वारा उक्त निर्माण स्वंय ध्वस्त कर दिया जायेगा। आज मामले के 15 दिन बीतने पर कार्रवाई नहीं होने पर उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण कार्रवाई करने वालों में सरपंच गोपालदत्त कांडपाल व प्रधान तरूण कांडपाल सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments