HomeUttarakhandAlmoraराजकीय महाविद्यालय गुरुडाबांज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबांज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

ADVERTISEMENTS

प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थी पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

राजकीय महाविद्यालय गुरुडाबांज अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि संविधान ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा करता है, इसीलिए हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्यों और देश के कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए।एनएसएस प्रभारी जसवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्त्तव्यों, राष्ट्र की उन्नति में संविधान का महत्व आदि को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम अधिकारी जसवीर सिंह द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान को सर्वोपरि रखने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड के इस मेले में लगने जा रही भोटिया कुत्तों की बाजार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments