HomeAccidentहल्द्वानी : कंपनी का काम कर घर लौट रहे कर्मी को अज्ञात...

हल्द्वानी : कंपनी का काम कर घर लौट रहे कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

ADVERTISEMENTS

Haldwani Update| हल्द्वानी शहर में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह बुधवार की रात हल्द्वानी से बाइक से घर के लिए निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात हल्द्वानी से बाइक से घर के लिए निकले शांतिपुरी सतसंग आश्रम पंतनगर निवासी 29 वर्षीय सुदर्शन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने रात साढ़े नौ बजे सुदर्शन के स्वजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी, लेकिन स्वजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुदर्शन ने दम तोड़ दिया। एएसआई जानकी ढोभाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

कंपनी के काम से आया था हल्द्वानी

29 वर्षीय सुदर्शन सिंह अंबुजा सीमेंट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। बुधवार को वह कंपनी के काम से हल्द्वानी आया था। देर शाम उसने मां से फोन पर बात की और हल्द्वानी से घर के लिए निकलने को कहा। रात नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचा। तो स्वजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने फोन किया तो वह रिसीव नहीं हुआ। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही उनको हादसे की दुःखद खबर मिली और परिजनों में कोहराम मच गया।

उत्तराखंड में मर्डर : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments