HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (APS) के वार्षिकोत्सव का भव्य समापन

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (APS) के वार्षिकोत्सव का भव्य समापन

ADVERTISEMENTS

✒️ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सेना के अल्मोड़ा स्थित गोरखा हॉल में आयोजित आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के वार्षिकोत्सव का आज गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की विविध रंगारंग प्रस्तुतियों ने जमकर तालियां बटोरी।

आज कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निदेशक फैमिली वेलफेयर आर्गेनाईजेशन (आर्मी) श्रीमती किरण यादव ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विभिन्न प्रदेशों व जनजातियों के नृत्य, नाटकों, फ्री स्टाइल डांस के साथ गीतों व ऑर्केस्ट्रा पर बजाई गई बेड़ू पाको , श्याम रंग बुम्हरो, जोगीरा तारा, क्रीम पौडरा धुनों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों व दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विगत सत्र में स्कूल की शैक्षणिक तथा अन्य उपलब्धियों से उपस्थित दर्शकों को अवगत कराया और बताया कि स्कूल विद्यार्थियों के सतत एवं समग्र विकास के लिए तत्पर है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। किरण यादव ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन गर्विता एवं युवराज मनराल ने संयुक्त रूप से किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments