HomeUttarakhandUdham Singh NagarUS Nagar : जन्मदिन मनाने घर आया बीफार्मा का छात्र, ट्रेन से...

US Nagar : जन्मदिन मनाने घर आया बीफार्मा का छात्र, ट्रेन से कटकर मौत

काशीपुर| उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक ओर दुःखद खबर सामने आ रही हैं, अपना जन्मदिन मनाने घर आये बीफार्मा के छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक देहरादून के एक कॉलेज में बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जन्मदिन के मौके पर बेटे के यूं अलविदा कह देने से स्वजन सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहल्ला कविनगर निवासी निवासी 19 वर्षीय कुशाग्र चौहान पुत्र जितेन्द्र चौहान देहरादून स्थित डीआरडी कॉलेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। जितेंद्र चौहान मूल रूप से ठाकुरद्वारा तहसील के गांव माधोवाला के निवासी हैं। कुशाग्र का मंगलवार को जन्मदिन था। जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने के लिए वह सोमवार को देहरादून से घर आया था। मंगलवार को बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार में खुशी का माहौल था। केक भी लाकर घर रख लिया गया था।

स्वजनों ने बताया कि शाम को केक काटने कि तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शाम करीब 6:30 बजे कुशाग्र स्कूटी लेकर कहीं चला गया। देर रात तक कुशाग्र जब घर वापस नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार की सुबह आइटीआई थाना पुलिस को खड़कपुर देवीपुरा स्थित रेलवे फाटक पर रेल पटरी पर ट्रेन से कटा शव मिला ओर कुछ दूरी पर खड़ी स्कूटी मिली, जिसकी शिनाख्त कविनगर निवासी कुशाग्र के रुप में हुई।

इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी है तथा एक बहन नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी कर रही है। पिता जितेंद्र चौहान एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

यूएस नगर (दुःखद) : ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments