HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विश्व समय पूर्वता दिवस पर महिलाओं में दिखा गजब का...

अल्मोड़ा : विश्व समय पूर्वता दिवस पर महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

ADVERTISEMENTS

✒️ पेंटिंग रहीं आकर्षण का केंद्र, पुरस्कार वितरण

✒️ धूमधाम से मनाया गया World Prematurity Day 2022

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लिओ एंड मियां फाउंडेशन एवं संजीवनी संस्था के द्वारा अल्मोड़ा जनपद के भिक्यासेन एवं ताड़ीखेत ब्लॉक में गत दिवस World Prematurity Day 2022 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 100 प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। जिनमें गर्भवती महिला, धात्री महिलायें, पुरुष एवं 08 साल तक के बच्चे भी शामिल थे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दुनिया भर में समय से पहले जन्मे बच्चों और उनके परिवारों की चिंताओं को बढ़ाने के लिए विश्व प्रीमेच्योरिटी दिवस 17 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन जागरूकता फैलाने के साथ साथ अन्य तरीकों से भी मनाया जाता है। हर साल लगभग 1.5 करोड़ बच्चे समय से पहले जन्म लेते हैं, जो दुनिया भर में पैदा होने वाले सभी शिशुओं में से लगभग 10 में से एक है। दुनिया भर में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में समय से पहले जन्म मृत्यु का प्रमुख कारण है।

संजीवनी संस्था, लिओ एंड मियां फाउंडेशन के साथ मिलकर प्रिटर्म बेबी एवं माता सुरक्षा परियोजना पर कार्य कर रही है। जिसके अंतर्गत वह 200 गर्भवती महिलाओं के ऊपर कार्य कर रही है। जिसके अंतर्गत मदर्स ग्रुप बनाए गए (जिसमें गर्भवती महिलायें, धात्री महिलायें एवं किशोरियां शामिल होती हैं) जिनकी हर माह मासिक बैठकें करी जाती है। साथ ही विभिन्न ट्रेनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा उनको जानकारियां प्रदान की जाती हैं। उनका हेल्थ प्रोफाइल बनाने के साथ ही उनका फॉलो अप किया जाता है। परियोजना के भीतर गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को पोषण हेतु न्यूट्रिशन पैकेट प्रदान किये गए हैं। साथ ही धात्री महिलाओं व उनके बच्चों के लिए केयर बैग भी दिए गए।

वक्तओं ने बताया कि प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी World Prematurity Day 2022 मनाया जा रहा है। जिसकी थीम “माता-पिता का आलिंगन: एक शक्तिशाली चिकित्सा। जन्म के क्षण से ही त्वचा से त्वचा का संपर्क सक्षम करें (कंगारू मदर केयर)” है। कंगारू देखभाल एक तकनीक है, जो खास करके नवजात, आमतौर पर अपरिपक्व (‘प्री-टर्म’) – शिशुओं के लिए है।

इसी के मद्देनजर इस वर्ष इसको पेटिंग के माध्यम से मनाया जा रहा है। जिसमें दुनिया भर के लोग हिस्सा ले रहे हैं। भिक्यासेन ब्लॉक में यह आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया। साथ ही ताड़ीखेत ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र वलना में यह आयोजन हुआ। अंत में बेहतरीन पेटिंग बनाने वाली गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस इवेंट को सफल बनाने हेतु संजीवनी संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments