HomeAccidentरामनगर : बस की चपेट में आने से कारोबारी की मौत

रामनगर : बस की चपेट में आने से कारोबारी की मौत

रामनगर| रानीखेत रोड पर बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार लकड़ी कारोबारी की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। आज शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के अनुसार लकड़ी कारोबारी 60 वर्षीय हामिद अली निवासी फ्रेंडस कॉलोनी गुरुवार दोपहर स्कूटी पर सवार होकर घर से वन विकास निगम डिपो आमडंडा जा रहे थे। उसी समय रामनगर डिपो की रोडवेज बस पर्वतीय क्षेत्र की ओर जा रही थी।

लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप हामिद अली की स्कूटी को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल हामिद को तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड: गांवों के विकास के लिए गांव में कैबिनेट की बैठक हो – मुख्यमंत्री धामी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments