HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Bageshwar: अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के निर्देश पर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.076 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाली पुलिस द्वारा नशे व अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिगं के दौरान आरे ड्यांगड़ बाईपास तिराहा से युवक मदन सिंह दानू पुत्र महेंद्र सिंह दानू निवासी सुराग, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर से पूछताछ की और तलाशी ली। तो उसके कब्जे से 1.076 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments