HomeUttarakhandHaridwarUttarakhand : ग्राम प्रधान के पति पर चढ़ा इश्क का बुखार… पहुंच...

Uttarakhand : ग्राम प्रधान के पति पर चढ़ा इश्क का बुखार… पहुंच गया दूसरी शादी करने

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार| यहां ग्राम प्रधान पत्नी के होते हुए पति दूसरी शादी करने पहुंच गया, जैसे ही इसकी भनक पत्नी को लगी तो वह भी वहां पहुंच गई। फिर क्या हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल मंगलवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेड़ा में एक शादी का आयोजन किया जा रहा था। बारात में चंद ही लोग पहुंचे थे। इसी दौरान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव की एक मौजूदा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना था जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है।

वह उसकी बिना इजाजत के दूसरी शादी कर रहा है। मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

महिला का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंचा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। उसने वहां पर लोगों को बताया कि जिस लड़की से उसकी शादी की जा रही है वह पहले से शादीशुदा है।

पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा हंगामा होते देख पुलिस ने दूल्हा सहित उसके कई अन्य रिश्तेदारों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

उत्तराखंड में 3 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments