HomeBreaking Newsहल्द्वानी : सराफा कारोबारी पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी : सराफा कारोबारी पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| पुलिस ने कुमाऊं ज्वेलर्स मालिक के बेटे राजीव वर्मा पर फायरिंग के मुख्य आरोपित मनोज अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंच, कारतूस व रंगदारी मांगने वाले मोबाइल को बरामद कर लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने राजीव पर जानलेवा हमले करने की नियत से फायरिंग की थी।

दो नवंबर को की थी फायरिंग

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि दो नवंबर को कुमाऊं ज्वेलर्स मालिक के बेटे राजीव दुकान बंद कर अपने घर हीरानगर पहुंचे थे। इसी बीच बाइक सवार मनोज अधिकारी ने उस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें वह बच गए थे। वारदात के बाद मनोज अधिकारी एक अन्य साथी के साथ बाइक से फरार हो गया था।

एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में चार लोगों के नाम सामने आए थे। बेरिया दौलत केलाखेड़ा निवासी गुरदीप सिंह व गदरपुर निवासी देवेंद्र सिंह को उधम सिंह नगर के बरा सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि गौजाजाली निवासी मनोज अधिकारी व गुलरभोज निवासी रमन कपूर उर्फ जिम्मी फरार हो गए थे दोनों पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसपी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में उधम सिंह नगर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व नेपाल तक तलाश की गई। अपनी लोकेशन को छुपाने के लिए आरोपित अलग-अलग स्थानों पर हॉटस्पॉट लेकर वाट्सएप कॉल करते थे। ताकि वह ट्रेस होने से बच सकें। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मनोज अधिकारी को बेलबाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी रमन फरार है।

मनोज अधिकारी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राजीव वर्मा व पंकज वर्मा के साथ उसकी पुरानी रंजिश है। इन दोनों के चक्कर से उसकी नौकरी चली गई थी। इसकी भरपाई करने के लिए वह उनसे रंगदारी मांग कर धमकियां दे रहा था। जेल में बंद रहने के दौरान ही उसकी गुरदीप व देवेंद्र से पहचान हुई थी। इसके बाद सभी ने मिलकर इस साजिश को रचा।

पुलिस टीम में कोतवाली हरेंद्र चौधरी, कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा : जंगल छोड़ प्राण त्यागने बाजार आई बाघिन, रिस रहे घावों से बह रहा था खून

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments