विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र पोखरिया ने दीप प्रज्वलित कर नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों के लोकगीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी सुधा सिंह, पूजा तिवारी मुकेश पांडे, राजकुमार, रंजीत सिंह व मोहित आदि ने कार्यक्रम संचालन व मिष्ठान वितरण में सहयोग किया। इस दौरान बच्चों ने मिकी माउस व अन्य मनोरंजन खेलों का लुफ्त उठाया।