HomeUttarakhandAlmoraपंडित नेहरू की जयंती मनाई और भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकल पड़े...

पंडित नेहरू की जयंती मनाई और भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकल पड़े कांग्रेसजन

ADVERTISEMENTS

— अल्मोड़ा/बागेश्वर में कांग्रेसजनों ने प्रथम प्रधानमंंत्री को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर आज कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। अल्मोड़ा में इसके बाद कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जिला कारागार के नेहरू वार्ड तक भारत जोड़ो पदयात्रा भी निकाली, उधर बागेश्वर में भी यह यात्रा आज शुरू हुई।

अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर​ विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के दिन से अल्मोड़ा जनपद में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ हो गया है। जिसमें कांग्रेसजन बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा निकली। जिसमें जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, यूसीडीएफ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, आईटी प्रदेश महासचिव शरद चन्द्र साह, हाजी नूर अकरम खान, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, पूर्व पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।
बागेश्वर में भी यात्रा शुरू

बागेश्वर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज यहां शुभारंभ हो गया है। यह यात्रा जिले के हर ब्लॉक मुख्यालय तक जाएगी। छह दिवसीय यात्रा में राहुल गांधी के नये भारत के सपने को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने नौकरी के नाम पर जो छलावा किया है उसे भी उजागर किया जाएगा। पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह लुंठी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सरयू संगम पर एकत्रित हुए। यहां अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने बताया कि यह यात्रा 19 नवंबर तक चलेगी। ब्लॉक मुख्यालयों के अलावा गांव-गांव जाकर लेागों को जागरूक किया जाएगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकर की विफलता भी लोगों को बताई जाएगी। जिला प्रभारी लुंठी ने कहाक कि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। यूकेएसएसएससी तथा अन्य परीक्षाओं में जो धांधली हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को यात्रा के माध्यम से उखाड़ाा जाएगा। यात्र में हर वर्ग के लोगों का साथ पूरे देश में मिल रहा है। इस मौके पर अर्जुन भट्ट, भवगत डसीला, कुंदन गिरीराजेंद्र राठौर, सुनीता टम्टा, सुनील पांडे, रमेश राम, भूपेश खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, गीता रावल, कवि जोशी, महेंश पंत तथा देवेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।
चाचा नेहरू को किया याद

बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर भावपूर्वक याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाल दिवस के रूप में उनका जन्म दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचशील का सिद्धांत, गुटनिरपेक्ष आंदोलन की अुगवाई सहित राष्ट्र निर्माण में नेहरू की भूमिका अहम रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी, अर्जुन भट्ट, भगवत डसीला, राजेंद्र राठौर, सुरेश गड़िया रंजीत दास, गोकुल परिहार, गीता रावल, प्रेम राम, सुनीता टम्टा, रमेश राम, कवि जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments