HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा को मिली नॉर्दर्न कमांड की रोलिंग ट्रॉफी

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा को मिली नॉर्दर्न कमांड की रोलिंग ट्रॉफी

✒️ नॉर्दर्न कमांड के सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा को शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान नॉर्दर्न कमाण्ड में CBSE बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम के लिए रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। नॉर्दर्न कमांड के सभी विद्यालयों में आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का स्थान प्रथम रहा।

यह ट्रॉफी चेयरमैन बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, नॉर्दर्न कमाण्ड द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी को प्रदान की गई। उन्हें यह ट्रॉफी नॉर्दर्न कमाण्ड की प्रिंसिपल मीट के दौरान प्रदान की गई, जिसका आयोजन 10 और 11 नवम्बर 2022 को आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में किया गया था। इस प्रिंसिपल मीट का विषय ‘व्यावसायिक एवं कौशल आधारित शिक्षा’ था ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक दौर तथा भविष्य के लिए सफल बनानी वाली शिक्षा दी जा सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि यह शिक्षकों के लगातार प्रयासों के साथ विद्यार्थियों की लगन व मेहनत का परिणाम है और विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा।आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 14 नवम्बर को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कुमाउनी लोक नृत्य तथा भाषणों की प्रस्तुति दी। बाल दिवस पर विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, बैडमिंटन आदि का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उमंग और जोश के साथ प्रतिभाग किया। बाल दिवस पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को सदा खुश रहने और प्रगति करते रहने की प्रेरणा दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments