HomeCrimeरुद्रपुर : दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर : दो किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| केलाखेड़ा थाना पुलिस ने 2.78 किलोग्राम चरस के साथ गदरपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी अमित नागपाल पुत्र केवल कृष्ण वार्ड नंबर 9, पंजाबी कॉलोनी, गदरपुर का रहने वाला है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शनिवार को केलाखेड़ा थाना पुलिस को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष केलाखेड़ा ललित मोहन रावल की अगुवाई में पुलिस टीम ने करबला मोड़ केलाखेड़ा में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान करबला मोड़ केलाखेड़ा के पास बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा।

शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से 2.78 किलोग्राम चरस, एक मोबाइल, 200 रुपये बरामद हुई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम वार्ड नंबर 9 पंजाबी कॉलोनी गदरपुर निवासी अमित नागपाल पुत्र केवल कृष्ण बताया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद चरस वह पर्वतीय क्षेत्रों से लाता है। जिसे अपने साथियों के साथ मिलकर डिमांड आने पर बेचता है। फिलहाल पुलिस उससे जुड़े हुए अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में भूपेन्द्र भंडारी क्षेत्राधिकारी बाजपुर, ललित मोहन रावल थानाध्यक्ष केलाखेड़ा, उनि. नरेन्द्र अधिकारी, उनि. जितेन्द्र सिंह, कानि. इरशाद उल्ला, कानि. दीपक कुमार शामिल थे।

मौसम अपडेट : उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments