HomeUttarakhandAlmoraAlmora: विधायक व पालिकाध्यक्ष समेत अन्य को भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी

Almora: विधायक व पालिकाध्यक्ष समेत अन्य को भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS

— यात्रा के संयोजक महेश शर्मा ने अल्मोड़ा पहुंचकर ली बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक महेश शर्मा ने आज यहां पहुंचकर कांग्रेसजनों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों को दायित्व सौंपे। जिसके तहत विधायक मनोज तिवारी को अल्मोड़ा विधानसभा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी को अल्मोड़ा नगर, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान को जागेश्वर विधानसभा, पीसीसी सदस्य रमेश भाकुनी को सोमेश्वर विधानसभा का यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एकता और अखण्डता को एकसूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश—प्रदेश में हो रही महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाले को जनता के समक्ष ले जाना है। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। अन्य जगहों की भांति अल्मोड़ा में भी कांग्रेसजन इस यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएंगे।

बैठक में विधानसभा से लेकर ब्लाक स्तर तक इस यात्रा की जिम्मेदारी कांग्रेसजनों को सौंपी गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधायक मनोज तिवारी को अल्मोड़ा विधानसभा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी को अल्मोड़ा नगर, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान को जागेश्वर विधानसभा, पीसीसी सदस्य रमेश भाकुनी को सोमेश्वर विधानसभा का यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, विधायक प्रत्याशी रहे राजेन्द्र बाराकोटी समेत तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments