HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: अपनी मांगों पर अडिग 08 जिला पंचायत सदस्य

Bageshwar: अपनी मांगों पर अडिग 08 जिला पंचायत सदस्य

ADVERTISEMENTS

— दूसरे दिन भी धरना जारी, जांच की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत 08 जिला पंचायत सदस्यों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत में सदस्यों द्वारा उठाये गए मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लगातर झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने जिला पंचायत के बजट आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया। जिसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

जिला पंचायत परिसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में सदस्यों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में बजट की बंदरबांट हो रही है। सदस्यों के साथ पुलिस के माध्यम से अभद्रता कराई जा रही है। जिसकी अभी तक जांच नहीं हो सकी है। जिससे जिला पंचायत सदस्यों की गरिमा और अपमान हो रहा है। बीते 21 अक्टूबर को आयोजित बैठक में बजट पारित किया गया। जिसमें भारी अनियमितता हुई है।

इसके अलावा पूर्व में भी कई अनियमितताएं हैं। उनकी जांच लंबित है। सदस्यों ने कहा कि वह मांगें पूरी होने के बाद ही धरने से उठेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बंदना ऐठानी, गोपा धपोला, पूजा आर्य, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, सुरेंद्र खेतवाल, रेखा देवी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments